वाराणसी में सामूहिक विवाह समारोह, 45 जोड़ों ने लिए सात फेरे निलरतन पटेल, विधायक सेवापुरी बधाई, नवविवाहितों पर बरसाए फूल

संवाददाता आकाश चौरसिया

नरायनपुर ।नवविवाहित जोड़ों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसा कर उन्हें उपहार दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कुल 45 जोड़ों का विवाह हुआ सभी जोड़ों को एक साथ पंडित ने मंत्रोच्चार कर विवाह सम्पन्न कराया विवाह के बाद सभी अतिथियों ने सभी जोड़ों को प्रमाणपत्र भी दिया। इस अवसर पर निलरतन विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वसमाज के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, जिसमें जाति सम्प्रदाय नहीं देखा जाता है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण मुख्यमंत्री सामूहिक विकास योजना है, जिसमें सभी जाति-धर्म को बराबर का दर्जा दिया जा रहा है नगीना पटेल ने नव विवाहित जोड़ों को मिलजुल कर अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने की अपील भी की। कार्यक्रम में समाज कल्याण हेतु शासन स्तर से दी जाने वाले उपहार जिसमें कपड़े, साड़ी, बरतन, ट्राली बैग, अर्नामेन्ट इत्यादि का सभी वर-वधुओं में वितरण किया। वैवाहिक कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत कार्यालय आराजिलाइन में मुख्य अथिति निलरतन पटेल, विधायक सेवापुरी व डा, सुनील पटेल विधायक रोहनिया विशिष्ट अतिथि डा महेंद्र पटेल, ब्लॉक प्रमुख, प्रतिनिधि व नगीना पटेल ब्लॉक प्रमुख जी ने सभी नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद व सम्मान देकर विवाह को सम्पन्य कराया जिसमें प्रद्रीप कुमार सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रमोद कुमार वर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य,Dr आर. के वर्मा क्षेत्रपंचायत सदस्य प्रतिनिधि,, सम्पूर्ण कुमार सिंह, व सेकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे,

ये भी पढ़िए