मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने फंदे से लगकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बभनी (सोनभद्र)। जनपद के बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अहीरबुड़वा गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, अहीरबुड़वा निवासी श्री जगन्नाथ ने आज, 19 मार्च 2026 को स्थानीय थाने में लिखित सूचना दी कि उनकी पत्नी प्रमिला देवी (उम्र लगभग 37 वर्ष) ने बीती रात घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों के मुताबिक, प्रमिला देवी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से विक्षिप्त (अस्वस्थ) थीं, जिनका उपचार चल रहा था।
पुलिस की सक्रियता और कार्रवाई
सूचना प्राप्त होते ही बभनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए
शव को कब्जे में लेकर फौती सूचना (Inquest Report) दर्ज की गई है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम और अन्य विधिक कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है।मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और लॉ एंड ऑर्डर संबंधी कोई स्थिति उत्पन्न नहीं हुई ह
इस दुखद घटना के बाद से ही जगन्नाथ के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि घटना के अन्य पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।

ये भी पढ़िए