
(अशोक कुमार सिंह)सोनभद्र : मे खनन विभाग और राबर्ट्सगंज पुलिस ने फर्जी परमिट तैयार कर राजस्व की क्षति पहुंचाने वाले 3 अन्तर्जनपदीय अपराधी को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध उपखनिज की चोरी व बैगर परमिट उपखनिज का परिवहन करने वाले पासरो/अपराधियो के विरुध्द चलाये गये अभियान के क्रम में खनन विभाग की व थाना रा०गंज पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली एक ट्रक जिसका नम्बर UP 64 BT 6089 16 चक्का जिसपर श्रृष्टि कन्सट्रसन का बोर्ड लगा है पीछे लाडली लिखा एवं गिट्टी लदी है का मालिक एवं चालक नकली परमिट लेकर गाडी को पास कराने के लिए हिन्दुआरी तिराहे के पास खड़ा है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त टीम द्वारा हिन्दुआरी तिराहे पर घेराबंदी कर 01 ट्रक संख्या UP 64 BT 6089 में गिट्टी लोड कूटरचित नकली परमिट के साथ पकड़ लिया गया तथा ट्रक चालक/ स्वामी की निशानदेही पर करमा स्थित कूटरचित इ-प्रपत्र (नकली परमिट) तैयार करने का मास्टर माइंड राहुल मौर्या जिसका ज्योति प्रिन्टिंग प्रेस धौरहरा करमा में प्रेस है से अबतक नकली ई- फार्म सी व एमएम ।। असली जैसा बनाकर नकली क्यूआर कोड जनरेट कर कैलिस्टो एमटी फांट से असली जैसा छापकर कोराल डान एप के माध्यम से प्रिन्ट कर अबतक हजारो गाड़ियो को पास कर करोड़ो के राजस्व की क्षति करने का अनुमान है। इनके कब्जे से 12 अदद ब्लैन्क सिक्योरिटी पेपर, 13 अदद कूटरचित ई फार्म सी, 1 अदद मानिटर, एक अदद सीपीयू, 1 एक अदद लेजर जेट प्रिन्टर, 01 अदद लैपटाप व 32660/- रुपये नकद बरामद किया है जिसके सम्बन्ध में थाना रा०गंज पर मु0 खनिज अधिनीयम 1957 व 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनीयम 1984 बनाम 1. चेतन पाल पुत्र राम शरन पाल निवासी बहुअरा थाना रा०गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष 2. एहसान पुत्र नजीर शाह निवासी बहुअरा थाना पुरानी बस्ती थाना रा०गंज जनपद सोनभद्र 3. राहुल मौर्य पुत्र मुरलीधर निवासी धौरहरा थाना करमा जनपद सोनभद्र 4. पप्पू पाल पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात 5. राजा चौबे पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात 6. कृष्णा केशरी पुत्र विष्णु केशरी निवासी ओबरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र 7. कूटरचित प्रपत्र का प्रयोग करने वाले वाहन स्वामी एवं उनके चालक गण नाम पता अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।खनन विभाग और राबर्ट्सगंज पुलिस ने फर्जी परमिट तैयार कर राजस्व की क्षति पहुंचाने वाले 3 अन्तर्जनपदीय अपराधी को किया गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार प्रिन्टिंग प्रेस संचालित करने वाले राहुल ने बताया कि चेतन पाल एवं पप्पू पाल मेरे प्रेस पर आकर इस प्रकार के प्रपत्र की छपाई कराकर मुझे प्रति प्रपत्र 2000/- रू0 देते है । पप्पू पाल एवं चेतन द्वारा उक्त छपाई हेतु पेपर मुझे उपलब्ध कराया जाता है । अपनी दूकान पर रखे मॉनीटर, कम्प्यूटर सेट व लैपटाप को दिखाते हुए राहुल ने बताया कि यही कम्प्यूटर सेट है जिससे मैं यह प्रपत्र मैं कैलिस्टो एमटी फांट से छापकर कोराल डान के ऐप से तैयार करता हूँ । अभी भी कुछ प्रिंट किये प्रपत्र मेरे पास हैं एवं चेतन व पप्पू पाल,राजा चौबे के द्वारा दिये गये ब्लैंक सिक्योरिटी पेपर भी मेरे पास हैं । मैं इसी क्म्प्यूटर सेट व लैपटाप प्रिंटर व अपनी मोबाइल से इस पेपर को एडिट करके बनाता हूँ । मुझे अपनी आवश्यकता के अनुसार चेतन व पप्पू व राजा चौबे द्वारा गाड़ियो के विवरण उपलब्ध कराया जाता है एवं मेरे द्वारा साइट पर उपलब्ध ई फार्म- सी को एडिट करके उसके गाड़ी नम्बर, दिनांक, बैधता एवं खनिज की लिमिट को बदल कर उसपर क्यू आर कोड को छाप दिया जाता है । यह कार्य हमलोग कई महीनों से कर रहे हैं एवं मेरे द्वारा कई सौ ई फार्म- सी व फार्म एमएम -11 छापकर चेतन, पप्पू पाल व राजा चौबे को दिया गया है । इस बात की जानकारी हमलोगों व गाड़ी के चालकों को रहती है।

