
ग्राम पंचायत जुगैल में जन चैपाल के दौरान केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की ग्रामीणों को दी गयी जानकारी
केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन को किया जाये लाभान्वित-मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण उ0प्र0 शासन
(वकील खान)सोनभद्र : मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण उ0प्र0 शासन श्री असीम अरूण जी व मा0 राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गौंड ने आज विकास खण्ड चोपन के ग्राम पंचायत जुगैल में जन चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुने, इस दौरान ग्रामीणों ने मा0 मंत्री जी के समक्ष मोबाइल नेटवर्क की समस्या को रखा, जिस पर मा0 मंत्री जी ने कहा कि मोबाइल नेटवर्क की समस्या के निस्तारण हेतु शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी। इस दौरान मा0 मंत्री जी ने जन चैपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं ग्राम पंचायतों में योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करते हुए विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाये, इस दौरान जन चैपाल में विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं विभागीय योजनाओं से ग्राम पंचायतों को संतृप्त किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, इस दौरान मा0 मंत्री जी ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से ग्रामीणांचल में निवास करने वाली व्यक्तियों का चैमुखी विकास हो रहा है, देश व प्रदेश मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के नेतृत्व में विकास के पथ पर निरन्तर अग्रसर हो रहा है। इस मौके पर मा0 राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 श्री संजीव कुमार गोंड़, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि श्री संजीव तिवारी, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री प्यारे लाल मौर्या, जिला पंचायत सदस्य चुर्क श्री मोहन कुशवाहा, ग्राम प्रधान जुगैल श्रीमती सुनीता यादव, सी0ओ0 ओबरा चारू द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चैहान, डी0सी0 मनरेगा श्री रमेश यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

