Latest Posts
तिरंगे की शान, देश का अभिमान — स्वतंत्रता दिवस पर सभी जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवारतिरंगे की आन, बान और शान के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- शिव आसरे उर्फ मिंटू यादवआजादी के अमर वीरों और शहीदों को नमन करते हुए समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- कैलाश यादवस्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- राम जियावान सिंहस्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्र की प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना सहित समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- नीलम ओहरी

स्वतंत्रता दिवस पर डीएम चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

शहीदों के त्याग और बलिदान को किया नमन, एकता-अखंडता के साथ विकसित भारत और समृद्ध सोनभद्र के निर्माण में जुटने का आह्वान

सोनभद्र। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है।
जिलाधिकारी ने कहा कि देश की आजादी हमें अनगिनत वीरों के त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस से मिली है। उनके राष्ट्रप्रेम और बलिदान की गाथाएं आज भी प्रत्येक देशवासी को देशहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना होगा।
उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को अपने जीवन का आधार बनाएं। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को और मजबूत करने के लिए मिल-जुलकर कार्य करें तथा समाज में भाईचारे, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा दें।
डीएम ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। सोनभद्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुए, इसके लिए जनपदवासी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ योगदान दें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही विकसित भारत और समृद्ध सोनभद्र का सपना साकार किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा, “आइए, स्वतंत्रता के इस महापर्व को राष्ट्रप्रेम, गौरव और उत्साह के साथ मनाएं। तिरंगे की आन, बान और शान को सदैव सर्वोपरि रखने तथा देश की एकता-अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लें।”
अंत में जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़िए