सर सैय्यद अहमद खां के जन्मदिन पर एमयू ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन ने बांटे 200 पैकेट फल, सदस्यों ने किया रक्तदान

अजवद क़ासमी जौनपुर। महान शिक्षाविद् एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैय्यद अहमद खां के जन्मदिन के अवसर पर AMU ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन की ओर से जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मरीजों के बीच 200 पैकेट फल वितरित किए गए। फल वितरण के बाद एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने रक्तदान कर मानवता और सेवा का संदेश दिया।


कार्यक्रम के माध्यम से एसोसिएशन के सदस्यों ने सर सैय्यद अहमद खां के शिक्षा,समाज सुधार और मानव सेवा के विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। फल वितरण के जरिए अस्पताल में भर्ती मरीजों और जरूरतमंदों की मदद की गई, वहीं रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने की दिशा में योगदान दिया गया।
एसोसिएशन की इस पहल ने समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे का संदेश दिया।

मीडिया से बात चीत के दौरान एमयू ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ सर्जन डॉ सैफ़ हुसैन खान ने कहा कि आज एमयू के ओल्ड बॉयज़ ने सर् सैय्यद अहमद खाँ के जन्मदिन पर ग़रीबों में फल वितरित किया गया और साथ रक्तदान भी सदस्यों ने किया जिसके पीछे मकसद ये है कि सर् सैय्यद ने अपने छात्रों को एक पाठ पढ़ाया है लोगों की सेवा करना जो सबसे बड़ी सेवा है। उसी सेवा के लिये हम सब आज इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कहा कि सर् सैय्यद ने शिक्षा के मैदान में बहुत ही सराहनीय योगदान दिया है जिनके मिशन को आगे बढ़ाना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।

इस अवसर पर डॉ.फ़हीम खान,डॉ.मोहम्मद फ़ैज़, इंजी.क़ाज़ी फ़ैज़ अहमद,शाहनवाज़ मंज़ूर,दानिश अब्बास,मोहम्मद आरिफ़ खान,आरिफ़ अब्बास,ग़ज़नफर अली,ज़फ़र अब्बास बॉबी,एजाज़ मेहंदी,आरिफ़ क़ुरैशी,मोहम्मद आबिद,साकिब सिद्दीक़ी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए