थाना चकरघट्टा पुलिस के नेतृत्व में नौगढ़ तहसील में आयोजित हुआ ‘पिंक तहसील दिवस’, महिलाओं की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण

रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ़ चंदौली। पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन और थाना चकरघट्टा के अध्यक्ष श्री महेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर नौगढ़ तहसील में विशेष रूप से ‘पिंक तहसील दिवस’ का आयोजन किया गया।
इस विशेष आयोजन में उप जिलाधिकारी (SDM) नौगढ़ और क्षेत्राधिकारी (CO) नौगढ़ देवेंद्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण
‘पिंक तहसील दिवस’ के तहत थाना चकरघट्टा क्षेत्र की महिलाओं को उनकी विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्रों के साथ तहसील नौगढ़ लाया गया। यहाँ थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा आपसी समन्वय व सहयोग से उनका मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया गया।
मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को दी गई सुरक्षा व हेल्पलाइन की जानकारी
संपूर्ण समाधान दिवस के इस विशेष अवसर पर ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्राओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों एवं आपातकालीन सहायता के बारे में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया।
थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया:
1090 (वीमेन पावर लाइन)
112 (आपातकालीन सेवा)
1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)
181 (महिला हेल्पलाइन)
102 व 108 (स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस सेवा)
1 930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन)
पुलिस टीम ने बालिकाओं को प्रेरित किया कि किसी भी आपात स्थिति या असुविधा के समय वे बिना किसी डर के इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं और पुलिस प्रशासन उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर थाना चकरघट्टा की मिशन शक्ति टीम और स्थानीय पुलिस बल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए