बाल दिवस के अवसर पर मीरजापुर पुलिस ने छात्राओं को शस्त्र प्रदर्शनी के द्वारा किया गया जागरूक

(तौसीफ अहमद)मीरजापुर : के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिस विभाग के द्वारा वामा सारथी शस्त्र प्रदर्शनी व यातायात नियमों के बारे में जानकारी व जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूलों की छात्राओं को बुलाकर किया गया जागरूक जिसमें पुलिस कर्मियों के द्वारा शस्त्र प्रदर्शनी के दौरान छात्राओं को हर एक वेपन के बारे में दी गई जानकारी जिसमें नगर के जुबली इंटर कॉलेज वह सेम्फोर्ड स्कूल की छात्राओं को जागरूक किया गया।

वहीं इस दौरान चल रहे यातायात माह को लेकर भी छात्राओं को जागरूक किया गया और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दीजिए कि स्वयं वह अपने घर वालों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा प्रेरित भी किया गया। वह उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मौजूद पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला, क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकार चुनार मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी अंडर ट्रेनिंग शिखा भारती, आराई पुलिस लाइन मन मोहन सिंह, महिला थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया, चूनाव प्रभारी अरविंद मिश्रा, यातायात प्रभारी विपिन कुमार पांडे, एस आई त्रीभूवन सिंह वह अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए