पांच किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के कुशल निर्देशन में थाना पन्नूगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति,वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा बेलखुरी मोड़ से लगभग 100 मीटर पहले पुलिया के पास, ग्राम बेलखुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बोरी में रखा लगभग 05 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को समय करीब 00:06 बजे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मु0अ0सं0 36/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत करते हुए माननीय न्यायालय, सोनभद्र के समक्ष रवाना किया गया।

ये भी पढ़िए