6 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागा आरोपी, घेराबंदी कर दबोचा

अनपरा : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा धारा 8/21/29 NDPS Act से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रोहन उर्फ चिंटू पुत्र शिवकुमार, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी सिनेमा रोड, पूर्वी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र मूल पता– ग्राम ममरखापुर, पोस्ट ककरहटा, थाना कोतवाली शहर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रोहन उर्फ चिन्टु को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसकी निशानदेही पर घटनास्थल ककरी वारफाल पेड़ के पास, पत्थर के नीचे से, बहदग्राम ककरी “थाना अनपरा” से लगभग 06 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख बीस हजार रुपये है। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21/29 NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता के सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर, हे0का0 रामाश्रय यादव, हे0का0 विजय कुमार यादव, कास्टेबल पवन कुमार, कास्टेबल अजीत यादव शामिल रहे।

ये भी पढ़िए