भोपाल,जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए गौहर महल में चल रहे तीन दिवसीय अनंत महोत्सव के तीसरे और आखिरी दिन रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। यहां पर एक ओर जहां 55 से ज्यादा स्टॉल लगे, जिसमें झाबुआ, रेहटी ,पातालकोट ,अब्दुल्लागंज, भोपाल के जैविक किसान एवं समितियां सब्जियां, फल, अनाज, कच्ची घानी तेल, मसाले, आदि लेकर मेले में आए, जिसके द्वारा भोपाल में रह रहे निवासियों को जैविक खेती से संबंधित जानकारी एवं उत्पाद प्राप्त हुए, सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए यह एक सराहनीय कदम है। इसी संदर्भ मे सुशील कुमार जैन ने मेले में संपर्क समाज सेवी संस्था, ग्राम रायपुरिया, तहसील-पेटलावद, जिला-झाबुआ से आए सुरेन्द्र पाल सिंह चौहान,वरसिंह निनामा से जानकारी प्राप्त की तो आपने बताया कि 1987 से आदिवासियों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं,

संपर्क समाज सेवी संस्था एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 1987 में एसडब्लूआरसी, तिलोनिया की एक शाखा के रूप में की गई थी और बाद में इसे श्री नीलेश देसाई के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1973 के तहत एक सोसायटी के रूप में औपचारिक रूप से 1990 में पंजीकृत किया गया। संपर्क की स्थापना आदिवासी समुदाय की आजीविका प्रणालियों को मजबूत करने और असमानता, अन्याय और शोषण की ताकतों से लड़ने के लिए लोगों की क्षमता निर्माण करके धीरे-धीरे गरीबी उन्मूलन की ओर बढ़ने के लिए की गई है।
संपर्क ने मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग के कुछ सबसे पिछड़े, गरीब और वंचित आदिवासी जिलों में जमीनी स्तर पर आदिवासी समुदाय के साथ प्राकृतिक संसाधनों के विकास में काफी काम कर मूल रूप से कृषि आधारित आजीविका और छोटे किसानों को आर्थिक रूप से सबल बनाया एवम निरंतर प्रयत्नशील है।
संस्था को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार वर्ष 1988-89,जमनालाल बजाज पुरस्कार वर्ष 2022,नानाजी देशमुख पुरस्कार वर्ष 2020,अशोक गोंदिया पुरस्कार वर्ष 2010,चम्पाबेन गोंदिया पुरस्कार वर्ष 2010, तरुण भारत संरक्षण पुरस्कार पर्यावरण वर्ष 2013, आदि पुरस्कार विभिन्न सरकारों एवं संगठनों से प्राप्त हुए, इसके अतिरिक्त श्री नीलेश देसाई को वर्ष 2018 में मैगज़ीन “द वीक” द्वारा “लाइटिंग अप द डार्कनेस” के रूप में कवर किया गया मैन ऑफ द ईयर के रूप में मान्यता मिली,
श्री नीलेश देसाई को “अदावी बिद्दाला आत्मबंधुवु” के रूप में सराहना मिली, जिसका अर्थ है ईनाडु संडे मैगज़ीन (28 अप्रैल 2019) द्वारा कवर किया गया आदिवासी और आदिवासी बच्चों का आत्म बंधु।

