(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र चैत्र नवरात्र एवं रमजान ईद त्यौहार के मद्देनजर महिला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक के दौरान दोनों समुदायों के लोगों ने आगामी चैत्र नवरात्र एवं ईद त्यौहार को लेकर अपना -अपना विचार को रखा और रूपरेखा पर चर्चा की।इस दौरान साफ सफाई ,ट्रैफिक एकम की शोभायात्रा,एवं ईद की नमाज पर चर्चा की गई।पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि त्यौहारों को सकुशल मनाए ईद की नमाज कैंपस के अंदर होगी।चैत्र नवरात्र के दौरान धार्मिक स्थलों के आस पास के मिट दुकान बंद रहेंगी। शासन के निर्देशानुसार शस्त्र प्रदर्शन पर रोक है,पूजा कर सकते है।

इस दौरान कोतवाल धर्मेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता डॉ लवकुश प्रजापति ,रविन्द्र जायसवाल,दीपक शाह पूर्व सदर जामा मस्जिद फतेहमुहम्मद खान कलीमुल्ला खान ,सैफुल्ला (एड),फकरुद्दीन तालिब अली, रहीमुद्दीन अंसारी,सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

