होली व रमजान महीने को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

(अजीत कुमार)

म्योरपुर। स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को होली व रमजान के महीने को लेकर प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने बैठक में आये ग्राम प्रधानों से होली का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर चर्चा किया।प्रभारी निरीक्षक ने सभी लोगो से अपील किया कि होली का पर्व आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाए।रमजान का महीना भी शुरू हो चुका है।प्रभारी निरीक्षक ने कड़े शब्दों में कहा कि माहौल बिगाड़ने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।जो भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास करे तो उसकी सूचना तत्काल थाने में दें।बैठक में लिलासी चौकी इंचार्च रामकुंवर सिंह,एसआई वीरेंद्र सिंह यादव,उमाशंकर सिंह,ग्राम प्रधान किरबिल बच्चालाल प्रजापति,राजपति विश्वकर्मा,भोला सोनी,दिनेश जायसवाल, रामदयाल प्रजापति,सन्त कुमार गुप्ता,नज़ीर अहमद,आफ़दार अहमद,साबिर हुसैन,जगनारायण इत्यादि मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए