
(नसीम सिद्दीकी)कोन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शुक्रवार को रानीडीह सोन नदी के किनारे गुप्ता धाम मे महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर व्यवस्था को लेकर प्रशासन के साथ मिलकर आपदा मित्र द्वारा गुप्ता धाम मेला में उपस्थित होकर मेला को सफल बनाने में सहयोग किया गया जिससे कि मेला में आए हुए श्रद्धालुओं को आसानी पूर्वक दर्शन कराया जा सके यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और कठिन चढ़ाई प्राकृतिक अद्भुत गुफा के वजह से श्रद्धालुओं को कतार बनाकर दर्शन कराया गया आपदा की दृष्टि से देखा जाए तो यह जगह अति संवेदनशील जगह है क्योंकि सोन नदी के किनारे स्थित और कठिन चढ़ाई चढ़ने के बाद पहाड़ी के अंदर बना प्राकृतिक गुफा में अंदर जाने पर प्राकृतिक रूप से बना हुआ भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग है इसी को दर्शन के लिए हर वर्ष महाशिवरात्रि के दिन यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है जोकि प्रशासन और आपदा मित्र के सहयोग से मेला को सकुशल संपन्न किया गया इस मौके पर रानीडीह चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर उमाकांत सिंह, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, आपदा मित्र अनुज कुमार, सिकंदर प्रसाद एवं अमर सिंह उपस्थित रहे ।

