नौगढ़ क्षेत्र के सोनवार गाँव में भेडिया का आतंक से दहशत में लोग

(मदन मोहन)चंदौली : बीती रात नौगढ़ क्षेत्र के सोनवार गांव में मड़ई में बधी बकरियों कि चिल्लाने की अवाज सुनकर शायदा बानो डंडा लेकर बाहर बकरियों के पास आई तो देखा कि बकरियों को कुत्ते जैसा दिखने वाला जानवर काट रहा है तब उन्होंने जनवर को डंडा ठोक कर भगाने का प्रयास किया तो जानवर उन्ही पर हमला कर भाग गया जिसमें महिला की ढाढ़ी में मुह से नोच लिया तथा तीन बकरियों को भी गले में काट लिया है हालांकि किसी का नूकसान नहीं हुआ है। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दि गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंच कर खतरनाक जानवर को ढूंढने में लग गई है अभी सफलता नहीं मिली है लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। लोगों के रंग रुप आकर बताने से संभावना कि जा रही है कि यह जानवर भेडिया हो सकता है।इस मौके पर प्रसिद्धनाथ, सियाराम राजकेश बच्चे लाल कैलाश गुलाब कमलेश यादव इत्यादि सोनवार गांव के लोग रहे।

ये भी पढ़िए