
(प्रवीण तिवारी)अम्बेडकरनगर : विकासखंड अकबरपुर के नासिरपुर गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पायनियर कंपनी ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया उसमें कंपनी के एरिया मैनेजर श्री संदीप शुक्ला के द्वारा कंपनी के प्रोडक्ट हाइब्रिड धान और सरसों के बारे में पूरी जानकारी दी गई, धान में 27पी 37 , 27पी 38, और हाइब्रिड सरसों 45एस46, और 45 एस 47, के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को कम लागत में और कम समय में अधिक से अधिक उत्पादन देने वाली प्रजाति है जिससे कि किसान अपनी आय का भारत सरकार के अनुसार दोगुना प्राप्त कर सकते हैं ,और कंपनी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि श्री योगेश मिश्रा व अंगद ने महिलाओं को संगठित होकर कार्य करने की सलाह दी और कहा कि आपकी एकता और अखंडता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और संगठित होकर समूह में कार्य करने से रोजगार की उपलब्धता होती हैं, जिससे आप स्वयं अपने ऊपर आत्मनिर्भर हो सकती है और अपने परिवार का भरण पोषण आसानी से कर सकती है, उन्होंने कहा कि आज उसी का परिणाम है आपकी एकता को देखते हुए भारत सरकार ने भी 33% आरक्षण देने की बात कही है बिना आपके सहयोग के कोई बड़ा कार्य नहीं हो सकता यही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है, ग्रामीण महिलाओं ने एकजुट होकर कंपनी को धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसा कार्यक्रम आज तक किसी भी कंपनी के माध्यम से नहीं हुआ, और ग्रामीण महिलाएं ने काफी खुश दिखाई दी, और इस कार्यक्रम में कंपनी के द्वारा कुछ महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया, और महिलाओं ने कंपनी के प्रोडक्ट धान और सरसों के बारे में अधिक से अधिक महिलाओं को बताने का आश्वासन दिया,इस कार्यक्रम में एरिया मैनेजर संदीप शुक्ला एवं योगेश मिश्रा और क्षेत्र के सैकड़ों सक्रिय महिलाएं मौजूद रहे।।

