
सोनभद्र : जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री विद्या देवी ने अवगत कराया है कि दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभाग द्वारा PM-DAKSH-DEPWD (accessible at www.pmdaksh.depwd.gov.in) दिव्यांगजनों हेतु पोर्टल विकसित किया गया है। यह आनलाइन पोर्टल दिव्यांगजनों के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने और रोजगार के अवसरों को सुविधाजनक बनाने के लिए दो माड्यूल विकसित किये गये हैं, जिनमें दिव्यांगजन कौशल विकास व दिव्यांगजन रोजगार सेतु है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा विकसित PM-DAKSH-DEPWD (accessible at www.pmdaksh.depwd.gov.in) पोर्टल पर आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

