जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस को लेकर दुद्धी में पुलिस अलर्ट, एएसपी ऑपरेशन ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

सोनभद्र। जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस के मद्देनजर रविवार को थाना दुद्धी क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने मौके पर पहुंचकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एएसपी ऑपरेशन ने जुलूस के निर्धारित मार्ग एवं प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात के सुचारू संचालन को प्राथमिकता दी जाए। पुलिस बल द्वारा जुलूस मार्ग पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को लगातार सक्रिय और मुस्तैद रहने को कहा।

ये भी पढ़िए