डंडे से पीट कर पत्नी के हत्या करने वाला आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र : डा0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 42/2024 धारा- 304 भादवि में वांछित अभियुक्त कैलेश्वर चेरो पुत्र झम्मन चेरो, निवासी पटवध, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को आज मुखबीर की सूचना पर वैरिहवा मोड़ सलखन से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त कैलेश्वर चेरो की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल डण्डा व कुल्हाडी अभियुक्त के घर के पीछे सरसो व अरहर के खेत से बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। अभियुक्त कैलेश्वर चेरो ने पूछताछ के दौरान बताया कि दिनांक 23/24.02.2024 की रात्रि में वह शराब के नशे में था और अपनी पत्नी महराजी से खाना मांगा पत्नी द्वारा समय से खाना न देने पर गुस्से में पास में रखे कुल्हाडी व डण्डे से पत्नी महराजी को मार दिया जिससे रात में ही महराजी की मृत्यु हो गयी।

ये भी पढ़िए