
(राहुल गुप्ता)चुनार, मीरजापुर।शहर से देहात तक दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन किया। दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पुलिस मुख्य प्वाइंटों पर निपटने के लिए दौड़ी।पुलिस की भारी किलेबंदी को देखकर राह चलते लोग भी रुक गए।रविवार को क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में दंगा नियन्त्रण उपकरण के साथ स्थानीय पुलिस द्वारा पूर्वाभ्यास किया गया।दंगाइयों से पुलिस कैसे निपटे इसको लेकर उन्होंने पुलिस कर्मियों को अभ्यास के दौरान जागरूक भी किया और तरीके भी बताए। इसमें यह भी बताया गया कि कोई निर्दोष आ जाता है तो उसे कैसे हटाया जाए।सड़क पर वाहन चलते रहे और पुलिस का अपना प्रदर्शन भी जारी रहा।काफी देर तक पुलिस ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ ड्रिल का अभ्यास किया। साथ ही नगर के रस्तोगी तिराहा, चौक बाजार, गंगेश्वरनाथ, बालू घाट, टेकौर, दरगाह आदि स्थानो पर दंगा रोधी उपकरण व बाडी प्रोडक्टर के साथ भ्रमण किया गया। इस दौरान कोतवाल नरेन्द्र कुमार सिंह, निरीक्षक अपराध शाखा रामदुलार यादव , कस्बा चौकी प्रभारी उदय नारायण कुशवाहा,आदलपुरा चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल,उपनिरीक्षक नागेंद्र कुमार सिंह,आर डी सिंह, आनंद सिंह,हेड कांस्टेबल विमलेश सिंह,विवेक राय, सिंपू सिंह,मय पुलिस बल मौजूद रहे।

