राबर्ट्सगंज पुलिस ने दो दिन पहले हुए महिला के हत्या का किया खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

सोनभद्र : जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरब मोहल्ले के खाली पड़े प्लाट पर 11 मार्च को संदिग्ध परिस्थितीयों में एक महिला का शव पड़ा मिला था। शव को देखकर लग रहा था की उसकी दुपट्टे से गला दबाकर हत्या किया गया है। मौक़े पर पहुंची फोरेंसिक टिम व स्थानीय पुलिस जांच में जुटी थीं। आज इस मामले का खुलासा सीओ सिटी राहुल पांडेय ने किया। हत्या मृतक महिला के प्रेमी द्वारा दुपट्टे से गला घोंटकर किया गया था। पुलिस ने आरोपी नंदू यादव को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

बता दें कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरब मोहल्ले के वार्ड नं 01 में खाली पड़े प्लाट पर ममता श्रीवास्तव पत्नी स्व0 राजीव श्रीवास्तव उम्र 28 वर्ष का शव पड़ा मिला था। मौक़े पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला ममता श्रीवास्तव के प्रेमी नंदू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

वही मामले का आज खुलासा करते हुए सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि 11 मार्च को वार्ड नं 01 में मिले ममता श्रीवास्तव की हत्या उसी के प्रेमी नंदू यादव ने किया है। मृतक महिला लगातर नंदू यादव पर शादी का दबाव बना रही थी जबकि नंदू यादव पहले से शादी शुदा है। वही मृतक ममता श्रीवास्तव पर अपने पति राजीव श्रीवास्तव का कत्ल का इल्जाम है और जब भी तारीख पड़ती थी ममता दुद्धी कहचहरी जाती थीं। हत्यारोपी नंदू के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़िए