
(प्रवीण तिवारी)अम्बेडकरनगर भिटी तहसील मे स्थित निबंधक कार्यालय किराए के भवन में संचालित होते-होते जिलाधिकारी की कृपा से उप निबंधक कार्यालय भीटी तहसील के परिसर में तहसील भवन में आ गया परंतु आज तक उप निबंधक कार्यालय को कार्यालय के लिए अपना निजी भवन नहीं मिल सका जबकि लाखों रुपये राजस्व देने वाला भीटी उप निबंधक कार्यालय वर्षों से तहसील परिसर में बने भवन में संचालित हो रहा है। जिस भवन में उप निबंधक कार्यालय संचालित हो रहा है उसकी स्थिति इतनी दयनीय है कि उसमें अपनी जान जोखिम में डालकर कर्मचारी अपना कार्य संचालित कर रहे हैं।उसी जर्जर भवन के नीचे लोग बैनामा कराने के लिए मजबूर हैं क्योंकि जिम्मेदार अधिकारी इस भवन के निर्माण के बारे में ध्यान तक नहीं दे रहे हैं. जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले लोग भी डरे सहमे उप निबंधक कार्यालय में पहुंचते हैं। उप निबंधक कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मचारियों द्वारा बताया गया की बारिश के समय में बारिश का पानी पूरा अंदर टपकता है जबकि छत भी अपना प्लास्टर छोड़ चुका है छत में लगे सरिया बाहर दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो में भवन की स्थिति देखने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है इसमें कार्य करने वाले कर्मचारी कितने सुरक्षित हैं और अभिलेख कितने सुरक्षित रखे जा सकते हैं।जबकि गर्मी के मौसम के बाद बारिश का ही होगा। जबकि इस मामले के बारे में शरीफुजमा से वार्ता की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि इसके बाद भवन के बारे में कई बार कार्यालय के द्वारा पत्राचार किया जा चुका है परंतु अभी तक किसी भी प्रकार का निर्देश और आदेश नहीं प्राप्त हुआ।

