ओबरा/सोनभद्र। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने संगठन का विस्तार करते हुए सोनभद्र जिले में नई जिम्मेदारी की घोषणा की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह की सहमति एवं प्रदेश महासचिव देश दीपक मिश्रा की अनुशंसा पर ओबरा निवासी संकट मोचन झा को सोनभद्र जिले का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र दिनांक 16 सितंबर 2026 में कहा गया है कि नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष संगठन की रीति-नीति, संविधान एवं अनुशासन का पालन करते हुए मजदूर हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे। साथ ही संगठन के विस्तार और सशक्तीकरण में निष्ठा एवं ईमानदारी से योगदान देने की अपेक्षा जताई गई है। नियुक्ति के बाद संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। BJMTUC ने उम्मीद जताई है कि संकट मोचन झा के नेतृत्व में सोनभद्र में संगठन को नई मजबूती और विस्तार मिलेगा तथा मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। नियुक्ति पत्र में श्रम विभाग के अधिकारियों, BJMTUC के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं केंद्रीय कार्यालय को भी सूचना प्रेषित की गई है।

