सोनभद्र पुलिस व पीएसी के जवानो ने जंगल में की सघन कांबिग

सोनभद्र : जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज क्षेत्राधिकारी लाइन के नेतृत्व में चौकी सरईगढ़ पुलिस द्वारा मय पीएसी ग्राम साड़सोत के जंगलो में मय पीएसी सघन कॉम्बिंग की गयी । इसी प्रकार थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़दरवा व चकगड़दरवा के जंगलो में, चौकी पनौरा पुलिस द्वारा ग्राम सोभा व पनौरा के जंगलो में सघन काम्बिंग की गयी। काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़िए