Latest Posts
तिरंगे की शान, देश का अभिमान — स्वतंत्रता दिवस पर सभी जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवारतिरंगे की आन, बान और शान के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- शिव आसरे उर्फ मिंटू यादवआजादी के अमर वीरों और शहीदों को नमन करते हुए समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- कैलाश यादवस्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- राम जियावान सिंहस्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्र की प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना सहित समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- नीलम ओहरी

प्रभात फेरी से कवि सम्मेलन तक, आज देशभक्ति के रंग में रंगेगा सोनभद्र

सोनभद्र,। आजादी के जश्न के लिए सोनभद्र पूरी तरह तैयार है। 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने दिनभर होने वाले कार्यक्रमों का खाका तैयार कर लिया है। सुबह प्रभात फेरी और ध्वजारोहण से शुरू होने वाला सिलसिला देर शाम कवि सम्मेलन तक चलेगा। इस दौरान शहीदों को नमन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर और फल-मिष्ठान वितरण समेत कई आयोजन होंगे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर जनपद व तहसील स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई के साथ सरकारी भवनों को सजाया गया है। प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों पर तिरंगा लाइटिंग और सरकारी भवनों को रात में रोशन किया गया है।


सुबह प्रभात फेरी और क्रॉस कंट्री रेस


सुबह 7 बजे जनपद व तहसील स्तर पर प्रभात फेरी निकलेगी। इसमें विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसी समय तियरा स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस होगी। एसडीएम सदर इसका उद्घाटन करेंगे, जबकि विजेताओं को जिलाधिकारी पुरस्कृत करेंगे।


ध्वजारोहण के साथ गूंजेगा राष्ट्रगान


सुबह 8 बजे सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा। इसके बाद 10:15 बजे सभी शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियां भी होंगी।
सेनानियों के परिजनों का सम्मान, होगा पौधरोपण
सुबह 10:35 बजे रॉबर्ट्सगंज और घोरावल तहसील में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में पौधरोपण होगा। जनपद के अन्य कार्यालयों और विद्यालयों में भी पौधे लगाए जाएंगे।


गीत-संगीत से लेकर सेवा कार्य तक


दोपहर 12 बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा। इसके बाद 1:30 बजे स्थानीय निकायों की मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेंगे और मिष्ठान वितरित किया जाएगा। दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा विभिन्न आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को फल एवं मिष्ठान बांटे जाएंगे। राजकीय आश्रम पद्धति और कस्तूरबा विद्यालयों में विशेष भोज भी आयोजित होगा।
शहीद स्थल पर श्रद्धासुमन, शाम को कवि सम्मेलन
अपराह्न 3 बजे परासी दुबे स्थित शहीद स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान और माल्यार्पण किया जाएगा। शहीद उद्यान में भी श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
वहीं शाम 6:30 बजे विवेकानंद प्रेक्षागृह रॉबर्ट्सगंज में कवि सम्मेलन होगा। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, राष्ट्रीय एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द जैसे विषयों पर कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। प्रभात फेरी से शहीदों को नमन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कवि सम्मेलन तक—सोनभद्र में स्वतंत्रता दिवस पूरे दिन राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर रहेगा।

ये भी पढ़िए