सड़कों पर उतरे SP अभिषेक वर्मा; करमा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सोनभद्र। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक वर्मा ने मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार देर शाम उन्होंने क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय और भारी पुलिस बल के साथ करमा थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की।

इन प्रमुख बाजारों में हुई सघन चेकिंग

पुलिस अधीक्षक ने करमा, इमलीपुर, सारंगा, खुटहनिया और तिलौली जैसे भीड़-भाड़ वाले बाजारों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की गई। गश्त का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करना और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना रहा।
गश्त के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए:
वाहन चेकिंग: आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। संवाद: पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। मिशन शक्ति: एसपी ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रभावी क्रियान्वयन और महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर मातहतों को कड़े निर्देश दिए।रात्रि गश्त: अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि रात्रि गश्त और संदिग्धों की निगरानी में कोई कोताही न बरती जाए।अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरंतर गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।” अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र
जनता में बढ़ा विश्वास
पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही और एसपी के स्वयं सड़कों पर उतरने से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल देखने को मिला है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है, जिससे खाकी के प्रति जनमानस का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

ये भी पढ़िए