महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से प्राणिशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

भोपाल : छतरपुर,पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट भोपाल के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन के सौजन्य से महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय बी. एससी. चतुर्थ वर्ष ऑनर्स विद रिसर्च से अवधेश प्रजापति,पलक चौरसिया,शिवानी राजपूत तथा एम.एससी. चतुर्थ सेम से नीरज वर्मा,अतुल तिवारी, राहुल अहिरवार,अमृता चौरसिया आदि उपस्थित विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जिसके अंतर्गत अपने जीवन में अपने वा अपने स्वजन के जन्म दिवस पर वृक्ष लगाऊंगा / लगाऊंगी और दूसरों को वृक्ष संरक्षण, संवर्धन के लिए प्रेरित करेंगे ।ऊर्जा संरक्षण कर, ऊर्जा संवर्धन करेंगे।अपने दैनिक जीवन में पॉलिथीन का (रिफ्यूज, रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल उपयोग नहीं या कम से कम या करेंगे और इसके विकल्प के रूप में कपड़े के बैग का प्रयोग कर भू संरक्षण पर ध्यान देंगे।कैच द रेन जल है तो कल है के अंतर्गत अपने दैनिक जीवन में जल (पानी) का कभी दुरुपयोग नहीं कर, जल बचाकर जल संरक्षण करेंगे।अपने आसपास धार्मिक स्थल, वि‌द्यालय, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाएंगे सफाई रखेंगे। सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा और यातायात के नियमों का पालन करेंगे, ध्वनि प्रदूषण और कोई नशा नहीं करेंगे। हम हमारे दैनिक जीवन में छोटी दूरी के लिए वाहनों का प्रयोग नहीं करेंगे और पैदल साइकिल / सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे। मतदान मेरा अधिकार के अंतर्गत मतदान अवश्य करेंगे,एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाकर देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करेंगे।

ये भी पढ़िए