अब गैस से आग लगना नामुमकिन त्रि-स्तरीय सुरक्षा के साथ स्मार्ट रेगुलेटर
चाहतों की दुनिया में आज हम सब का जीवन भागम भाग हो गया है! मानवीय स्वभाव में कई बातों को भूल जाना अब दैनिक जीवन में शामिल हो गया है ! ऐसे में गैस का खुला रह जाना एक बहुत बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकता है! आज के भौतिकवादी युग में मानव की इस कमी को ध्यान में रखते हुए सिंगरेनी कोलरीज एडेड हाई स्कूल, येल्लंडू जिला भद्राद्री कोठागुडेम, तेलंगाना के छात्र बी. संथोष कुमार ने शिक्षिका जी. धन लक्ष्मी मार्गदर्शन मे विशेष अनुसंधान कर एक आधुनिक सुरक्षा उपकरण स्मार्ट रेगुलेटर बनाया! पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन द्वारा स्मार्ट रेगुलेटर के उत्कृष्ट प्रदर्शन बाबत छात्र बी. संथोष कुमार को सम्मानित किया!
समाचार पत्रों में गैस सिलेंडर फटने की घटनाएँ देखकर छात्र बी. संथोष कुमार को यह विचार आया और उन्होंने इस सुरक्षा समाधान को तैयार किया।
छात्र संथोष कुमार ,शिक्षिका जी. धन लक्ष्मी ने बताया कि स्मार्ट रेगुलेटर एक आधुनिक सुरक्षा उपकरण है, जिसे गैस सिलेंडर से होने वाले हादसों को रोकने के लिए बनाया गया है। यह प्रणाली गैस रिसाव का पता लगते ही अपने आप रेगुलेटर को बंद कर देती है, जिससे गैस का प्रवाह तुरंत रुक जाता है और खतरनाक विस्फोटों को रोका जा सकता है।
सर्वो मोटर और Arduino बोर्ड की सहायता से, गैस रिसाव होते ही रेगुलेटर अपने आप बंद हो जाता है। जैसे ही रिसाव का पता चलता है,एग्जॉस्ट फैन चालू हो जाता है जिससे गैस बाहर निकल सके ,बज़्ज़र तेज आवाज करता है ताकि आसपास के लोग तुरंत सतर्क हो जाएँ। SIM मॉड्यूल की मदद से उपयोगकर्ता के मोबाइल पर तुरंत कॉल जाती है, चाहे वह घर पर हों या दूर। यह तीन-स्तरीय सुरक्षा—गैस रोकना, अलार्म देना, और मोबाइल चेतावनी—घातक दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करती है। यह उपकरण कम लागत वाला, उपयोग में आसान, और घरेलू रसोई व छोटे व्यावसायिक स्थानों के लिए उपयुक्त है।

