सैकड़ो वर्षों की मंदिर परिक्रमा में प्रशासन ने सुरक्षा घेरा में कड़ी निगहबानी की
जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र तहसील मुख्यालय स्थित सैकड़ो वर्षों की परंपराओं की श्रृंखला में जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अनोखी परम्परा का रविवार को नटवर नंद किशोर कान्हा की मनमोहक झांकी कई दर्जनो की संख्या में जब परंपरागत रूप से देर शाम को नगर के सड़कों पर निकली तो सनातनियों का रोम रोम पुलकित हो उठा । एक से बढ़कर एक झांकियां ने मानो भगवान की पृथ्वी पर अवतरित कर दिया सा प्रतित हो रहा था। आदिशक्ति मां काली मंदिर तिराहा , संकट मोचन तिराहा पर मटका फोड़ने की दुर्लभ कठिन क्षण भी भगवान के लिए समर्पित कर सफलता प्राप्त किया। युवा शक्ति की टीम के लोगों ने शानदार संयोजन किया था जिसमें मटका फोड़ना था गोविंदाओं ने फोड़ने सफलता अर्जित किया। जिसमें आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया गया।

हल्दी के रंग से शराबोर जगह जगह हल्दी रंग भक्तों पर वर्षा किया जा रहा था जो आस्था को चार चांद लगा। राधा कृष्ण मंदिर की सैकड़ो वर्षों की परंपरागत झांकी में भगवान श्री कृष्ण राधा की झांकी संग अनन्य भक्त संत प्रेमानंद जी महाराज रहे झांकी की परंपरा स्वर्गीय भोला साह से निर्बाध रूप से चली आ रहीं। वहीं आदिशक्ति मां काली मंदिर से मां काली सेवा समिति के आस्था व निष्ठावान युवाओं की टीम अपने पदाधिकारियों संग भगवान लड्डू गोपाल की नटखट झांकी निकाली जिसे कदम कदम पर पालकी को कंधा लगाकर भक्तों का मानो सम्पूर्ण मनोरथ पूर्ण हुआ। प्राचीन शिवाला मन्दिर स्थित झांकी में भगवान श्री कृष्ण ने भगवान इंद्र के क्रोध और उनके तूफान वेग की वर्षा को रोकने के लिए मानो साक्षात गोवर्धनपर्वत उठाने का दृश्य आकर्षक था। विष्णु मन्दिर पर भक्तों ने भजन भाव से झांकी निकाली। कान्हा सेवा समिति के जुझारू भक्तगणों ने पीतांबर रंग का टी-शर्ट कान्हा सेवा समिति का पहनकर भगवान की झांकी के साथ रहें। श्री संकट मोचन मंदिर पर लगभग 20 वर्षों से युवा शक्ति की टीम मनोयोग से मटका फोड़ व शानदार झांकी के संयोजन के साथ कार्यक्रम को चार चांद लगाया। पंचदेव मंदिर से परंपरागत झांकी शानदार आस्था के साथ निकाली गई। जय बजरंग अखाड़ा समिति के श्रीराम की बजरंगी सेना मनमोहक झांकी संग पहुंची। ग्राम मल्देवा से मनमोहक भगवान की झांकी , व अन्य पालकी / डोल रामलीला खेल मैदान पर गाजे – बाजे , तडसा – ढोल , डीजे के साथ भक्ति भजन के बीच झूमते नाचते पहुंची। जहां विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में शानदार दही हांडी का सुरक्षित संयोजन किया गया। जहां पूर्व विधायक हरिराम चेरो बतौर मुख्यअतिथि दही हांडी मटका फोड़ के गोविंदाओं को नगद पुरस्कार राशि से प्रोत्साहित किया । शानदार अनुशासित आस्था का विहंगम दृश्य से नगर क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। तत्पश्चात नगर भ्रमण में जगह-जगह व्यापारियों , नगरवासियों ने भगवान की आस्था पूर्वक आरती की और कुटुंब परिवार एवं लोकमंगल का आशीर्वाद नटखट भगवान श्रीकृष्ण से लिया।

तत उपरांत परंपरागत सैकड़ो वर्षों की मंदिर परिक्रमा की सुरक्षा में कई थानों की पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की निगहबानी में सुरक्षित भगवान की झांकी निकाली। जहां धर्म की जय हो , अधर्म का नाश हो,प्राणियों में सद्भावना हो , विश्व का कल्याण हो , हरिबोल के गगन भेदी नारों से नगर शहर गूंज उठा। झाकियों संग श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि , महामंत्री सुरेंद्र कुमार , केंद्रीय श्री जय बजरंग अखाड़ा समिति दुद्धी अध्यक्ष पंकज जायसवाल महामंत्री दीपक शाह , नन्दलाल एडवोकेट, नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, रामेश्वर प्रसाद राय बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ,डॉ हर्षवर्धन प्रजापति , जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल , रौशन चन्द्रवंशी रोहित चन्द्रवंशी संदीप जायसवाल बीगऊ जायसवाल , आलोक जायसवाल, चेतन श्रीवास्तव , पियूष एडवोकेट, सोनू जायसवाल, पियूष कसेरा रूपेश जौहरी आदि सैकड़ो प्रबुद्धजन मंदिर – मंदिर की झाकियों पर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहीं। जनपद सोनभद्र में हाई अलर्ट पर दुद्धी जन्मोत्सव का कार्यक्रम में एडिशनल एसपी (आपरेशन) ऋषभ रुढ़वाल , एस डी एम अशोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार अंजनी गुप्ता,पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर चौधरी , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, कस्बा प्रभारी दुद्धी हरिकेश आजाद , महिला थाना प्रभारी संतु सरोज , उपनिरीक्षकगण सहित सैकड़ो महिला पुरुष कांस्टेबल की अभेद्य चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रहीं।

