मीरजापुर : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मां विन्ध्यवासिनी स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बन रहे 600 क्षमता वाले मल्टी पर्पज हाल, कांफ्रेंस रूम, ग्रीन रूम का भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम सोनभद्र ईकाई ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त कार्यो की भौतिक प्रगति 80 प्रतिशत है जिस उन्होंने निर्देशित किया समय रहते कार्य पूर्ण करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने कार्यादायी के परियोजना प्रबन्धक को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्यो की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से कोई छेड़छाड़ नही किया जाए। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य मेडिकल कालेज संजीव कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बाबू लाल, कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक राम मोहन अग्निहोत्री, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

