(अजीत कुमार)

म्योरपुर-सोनभद्र। म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बनने वाली सीसी रोड,पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता कहे या नहीं कहे यह जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही है कि वह आमजन की सुविधाओं का ध्यान रखें।उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों में जो विकास कार्य नहीं हुए वे केवल इन दो सालों में कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो सड़कों का जाल ग्रामीण क्षेत्र में बिछाया जा रहा है, इससे लोगों को आवागमन में जहां सुविधा होगी। वही दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

उन्होंने कहा कि म्योरपुर ब्लाक के तमाम गांवो में विकास कार्य गतिमान है।उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह सड़क निर्माण गुणवत्ता का ध्यान रखें तथा अधिकारियों को निर्देश दिए की पारदर्शिता से कार्य पूरा करें।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए तत्पर है उनके सहयोग की बदौलत ही आज जनता की अपेक्षाओं पर मैं खरा उतर पा रहा हूं।

ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नवाटोला तथा बबनडीहा में पुलिया निर्माण, आरंगपानी में सिंचाई नाली,काचन,बलियरी,जामपानी में सीसी रोड निर्माण कार्य, रासपहरी में सोलर वाटर पंप तथा रासपहरी में बड़ादेव स्थल पर सार्वजनिक मंच निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।इस मौके पर सुधीर कुमार,संत कुमार गुप्ता, शिवसागर जायसवाल,हरदीप अग्रहरि,राजपति विश्वकर्मा,उमेश कुमार,आशु अंसारी, अशोक कुशवाहा, राजेंद्र , राधेश्याम,रामराज, रमाकांत रवि रौनियार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


