(जितेंद्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार दुद्धी सोनभद्र में किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अधिकारी सोनभद्र बद्रीनाथ ने किया। जिलाधिकारी के समक्ष सीएमबी बैंक शाखा दुद्धी द्वारा 1,23220 रुपए मैच्योरिटी का भुगतान खाता धारक पुष्पांजलि पुत्री अरुण कुमार निवासी वार्ड नंबर 1 दुद्धी का भुगतान नहीं करने संबंधी मामला संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचा। शिकायतकर्ता पुष्पांजलि ने कहा कि विवाह हेतु खून पसीने की गाड़ी कमाई 1,23220 रूपये जमा सीएमबी ( सिटी म्युचुअल बेनिफिट इंडिया लिमिटेड ) बैक शाखा दुद्धी वार्ड नंबर 3 जिसका हेड ब्रांच शारदा भवन डीएलडब्लू रोड वाराणसी में है दिनांक 30 सितंबर 2023 को जमा किया था जिसका मैच्योरिटी 30 सितंबर 2024 को 1 वर्ष पर पूर्ण फिक्स्ड डिपॉजिट 11% ब्याज के साथ भुगतान की बात बताई गई समय अवधि पूर्ण होने पर भी खाता धारक को पैसा प्राप्त मांगने पर नहीं किया गया इसके संबंध में पूर्व में भी संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र 19 जुलाई 2025 को दिया गया था जिस पर कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई । उक्त शाखा पर करोड़ों रुपए खाता धारकों का पैसा गबन कर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि शाखा प्रबंधक ज्ञान चंद्र गुप्ता निवासी खजूरी दुद्धी व बैंक के एमडी भागीरथी मौर्य पुत्र अज्ञात निवासी रेणुकूट की मिली भगत से फर्जी तरीके से एन जी ओ बैंक संचालन कर करोड रुपए की ठगी अन्य बैंकों का एफडी तुड़वाकर प्रेरित कर अपने बैंक में जमा कराया गया। जिसका पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता दर्ज कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

