सोनभद्र : विशेष न्यायाधीश पोक्सो, अध्यक्ष नीलामी समिति, जनपद न्यायालय सोनभद्र ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष-2024-25 (अवधि 01 अप्रैल,2024 से 31 मार्च 2025 तक) के लिए जनपद न्यायालय परिसर में स्थित दुकानों के स्थान/कैंटीन की नीलामी की प्रक्रिया 06 मार्च,2024 को किया जाना है। उन्होंने बताया कि फोटो स्टेट की दुकान, स्थान जजी खण्ड (स्थान पुरानी ट्रेजरी बिल्डिंग के बाये साइड) सुरक्षा धनराशि 5 हजार, आरक्षित धनराशि 1 लाख 20 हजार, फल की दुकान स्थान जजी खण्ड (स्थान पुरानी ट्रेजरी बिल्डिंग के सामने) सुरक्षा धनराशि 2 हजार, आरक्षित धनराशि 20 हजार 251 रूपये, लाई/चने भूजे के ठेले की दुकान का स्थान जजी खण्ड (स्थान पुरानी ट्रेजरी बिल्डिंग के सामने) सुरक्षा धनराशि 500, आरक्षित धनराशि 20 हजार रूपये, कैन्टीन मुंसफी खण्ड सुरक्षा धनराशि 10 हजार, आरक्षित धनराशि 1 लाख 58 हजार 300 रूपये तथा फोटो स्टेट की दुकान का स्थान मुन्सफी खण्ड में सुरक्षा धनराशि 5 हजार, आरक्षित धनराशि 1 लाख 34 हजार 400 रूपये निर्धारित किया गया है। अन्य जानकारी के लिए नजारत अनुभाग, जनपद न्यायालय सोनभद्र से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।

