सोनभद्र : थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा 40,000 रुपये की ठगी धनराशि आवेदक के खाते में कराई गई वापस आवेदक राम विनय मेहता पुत्र स्व० तोखी मेहता निवासी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के साथ एक फेरी लगाने वाले व्यक्ति द्वारा सिंगर कंपनी का उचित सामान न देकर कुल 50,000/- रुपये की ठगी कर ली गई थी।
इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 तथा भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल National Cyber Crime Reporting Portal (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा *श्री सत्येन्द्र कुमार राय* के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन किया गया।
तत्पश्चात आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक खातों में 40,000 रुपये होल्ड कराए गए तथा बैंक शाखा से समन्वय स्थापित कर उक्त होल्ड धनराशि को सफलतापूर्वक आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा थाना अनपरा की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। धनराशि वापस कराने वाली टीम सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा, हे०का० आनन्द मोहन बिन्द शामिल रहे।
साइबर जागरूकता हेतु अपील अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर, नेट बैंकिंग आईडी, पासवर्ड एवं OTP किसी के साथ साझा न करें। किसी भी अनजान क्यूआर कोड को स्कैन न करें एवं संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। लालच, इनाम या त्वरित लाभ के झांसे में न आएं।
साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930पर कॉल करें या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट करें अथवा National Cyber Crime Reporting Portal (cybercrime.gov.in) पर लॉगिन कर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

