उन्नत हाई स्कूल आरएससी-06 मलकानगिरी ओडिशा से आए युवा वैज्ञानिक ललिता खिल्ला, लक्ष्मण अकेल तथा सहयोगी शिक्षक देबब्रत दास पट्टनायक द्वारा एक सुरक्षा नाव का सफल मॉडल बनाया गया है।
आपने बताया कि हमने देखा कि नाव (छेद या दरार के कारण) पानी भरने के कारण, अधिक भार, खराब मौसम, यांत्रिक खराबी और टकराव के कारण डूब जाती है । जब नाव का वजन विस्थापित (displace) किए गए पानी के वजन से अधिक हो जाता है, तो उत्प्लावन बल (buoyancy) उसे ऊपर रखने के लिए पर्याप्त नहीं होता है और वह डूब जाती है।
इन सभी जटिल समस्याओं का निराकरण करते हुए हमने इस प्रकार की नाव की संरचना की है जो कभी डूबती नहीं है। इन सभी समस्याओं का समाधान करती उत्कृष्ट नाव की संरचना बाबत पर्यावरण संस्कृति ट्रस्ट द्वारा ललिता खिल्ला, लक्ष्मण अकेल तथा सहयोगी शिक्षक देबब्रत दास पट्टनायक को सम्मानित किया।
आपने बताया कि बाढ़ के दौरान या जब कभी एक नाव में उसकी क्षमता से ज्यादा लोग चढ़ जाते हैं तो डूब जाते हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमने इस नाव में चारों तरफ़ बैलेंस ट्यूब लगाए हैं, जो नाव को एक तरफ़ से दूसरी तरफ़ पलटने से बचाते हैं। इसमें विशेष सुरक्षा उपकरण के रूप में एक सायरन लगा है जो अधिक लोड होने पर बज उठता है । यदि किसी कारणवश अधिक लोग हों तो एयरबैग खुल जाता है और लोगों की जान को बच जाती है ।

