सोनभद्र : में गौ-तस्करी एवं अन्तर्राज्यीय गौ-तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। यह कार्रवाई अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में तथा अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं राज सोनकर, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई। थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम रामपुर के जुड़ैना तिराहा से मु0अ0सं0 20/26 धारा 3/5A/5B/8 उ0प्र0 गौ हत्या निवारण अधिनियम से संबंधित 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा० न्यायालय रवाना किया गया। सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद में गौ-तस्करी एवं संगठित अपराध के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

