दुद्धी में तिरंगे के साथ जागा राष्ट्रचेतना का ज्वार, ‘वंदे मातरम्’ से गूंजा नगर

भाजपा की भव्य तिरंगा पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर लगाए भारत माता के जयकारे

दुद्धी (जितेंद्र कुमार चन्द्रवंशी)सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के महापर्व से पहले दुद्धी नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। रामलीला खेल मैदान से भाजपा मंडल दुद्धी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। हाथों में लहराते तिरंगे और जुबां पर ‘वंदे मातरम्’ तथा ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों ने पूरे नगर को देशभक्ति के जोश से भर दिया।
डीजे पर बज रहे राष्ट्रभक्ति गीतों के बीच निकली पदयात्रा में हजारों छात्र-छात्राओं सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सड़कों पर चारों ओर तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे थे। माहौल ऐसा था मानो पूरा नगर आजादी के जश्न में डूब गया हो।
आजादी के दीवानों को याद कर गूंजा ‘वंदे मातरम्’
भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मंडल प्रभारी विशाल पांडेय, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्रवण सिंह गौड़, नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन एवं जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष के आवास तक पहुंची।
यात्रा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के संदर्भ में आजादी के दीवानों के त्याग और बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस के प्रति जनजागरण का संदेश देते हुए लोगों से घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
तिरंगे के साथ उमड़ा युवाओं का जोश
पदयात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, तिरंगा यात्रा मंडल प्रभारी मनीष जायसवाल, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, मंडल महामंत्री प्रेम नारायण सिंह, अंशुमन राय, उपाध्यक्ष पंकज अग्रहरि, अनिल कुमार, कमल कानू, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय चन्द्रवंशी, धर्मेंद्र पाल, सभासद सुमित सोनी, विकास जौहरी, धनंजय रावत, निरंजन गुप्ता, धीरज जायसवाल, आमेश अग्रहरि, शाहिद अहमद, प्रतिनिधि आनंद अग्रहरि, मोहित अग्रहरि, हिमांशु चौरसिया, सत्यम कश्यप, प्रवीण जायसवाल, गौरव अग्रहरि, प्रिंस अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल रहे।
सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस रही मुस्तैद
भव्य तिरंगा पदयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी पूरी तरह सतर्क रही। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक श्याम जी यादव एवं कस्बा प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ यात्रा के दौरान मौजूद रहे। पुलिस टीम ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
तिरंगे की शान, देशभक्ति के नारों और युवाओं के जोश से दुद्धी में निकली यह पदयात्रा स्वतंत्रता दिवस से पहले नगर में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश छोड़ गई।

ये भी पढ़िए