जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

सोनभद्र : जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” कार्य हेतु जनपद के चयनित “फील्ड ट्रेनर्स” के द्वितीय बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम (तीसरा) दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी जनगणना कार्य के सफल प्रशिक्षण एवं क्रियान्वयन में जनपद के कुल 64 चयनित फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन ट्रेनर्स को जनपद के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशिक्षण के दौरान मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं जैसे भवन, जनगणना हाउस एवं परिवारों की गणना की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

प्रशिक्षण सत्र के छठे दिन सभी ट्रेनर्स को HLO ऐप के माध्यम से नागरिकों से पूछे जाने वाले 34 प्रश्नों एवं उनके उत्तर विकल्पों की जानकारी दी गई। साथ ही परिवार के मुखिया से प्राप्त आंकड़ों को ऐप में दर्ज करने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

ये भी पढ़िए