कोन में दो युवक गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

सोनभद्र : पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुस्तफा रजा (26) और सईदा हुसैन (18) को 28 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर की गई।

घटना 25 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे हुई थी। आरोपी मुस्तफा रजा और सईदा हुसैन ने अपनी पहचान छिपाकर एक नाबालिग लड़की को घर छोड़ने का झांसा दिया। वे उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर थाना क्षेत्र के ग्राम बरवाखाड़ के जंगलों में ले गए।

जंगलों में ले जाकर आरोपियों ने लड़की के साथ अश्लील हरकतें कीं। इस संबंध में मुकदमा संख्या 33/26, धारा 319(2), 318(4), 137(2), 87, 76, 351(2) बीएनएस और 7/8 POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुस्तफा रजा पुत्र करार हुसैन (26 वर्ष) और सईदा हुसैन पुत्र वाजुद्दीन (18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों देवाटन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के निवासी हैं।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास मुकदमा संख्या 33/26, धारा 319(2), 318(4), 137(2), 87, 76, 351(2) बीएनएस और 7/8 POCSO एक्ट, थाना कोन, सोनभद्र से संबंधित है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी चाँचीकला, उपनिरीक्षक लालजी यादव और हेड कांस्टेबल राजेश यादव शामिल थे।

ये भी पढ़िए