डाला (सोनभद्र)हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत इको डाइवर्सिटी पार्क के समीप अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे खाईं में गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया।
घटना के संबंध में बताया गया की सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे हाथी नाला से दुद्धी की ओर जा रहे बाइक सवार पंचमुखी मंदिर एवं इको डायवर्सिटी पार्क के बीच पहले मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में गिरकर घायल हो गए।सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गिरे हुए दोनों बाइक सवार घायलों को खाई से उठाकर सड़क पर लाया जिसमें मामूली रूप से घायल बाइक पर पीछे बैठा अपने साथी को गंभीर हालत में छोड़कर मौका देख फरार हो गया।पुलिस द्वारा घटना में घायल 27 वर्षीय परमेश्वर पुत्र वकील निवासी गनौरा रावर्टसगंज को एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी में लाकर भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया।

