केंद्रीय राज्यमंत्री ने फीता काट कर रोजगार मेला का शुभारंभ किया

हमारे युवा करेंगे विकसित भारत का निर्माण -अनुप्रिया पटेल

मीरजापुर : जनपद के राजकीय पॉलिटेक्निक के मैदान में मेघा लर्निंग फाउंडेशन लखनऊ एवं पॉलिटेक्निक द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार   श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर रोजगार मेला का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मा0 केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए कैम्प का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर मा0 केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्ग निर्देशन में और विभागीय मंत्री मा0 श्री आशीष पटेल जी के कुशल नेतृत्व में हमारे पूर्वी क्षेत्र के 21 जनपदों के 42 पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्जवल करने के लिए वृहद रोजगार मेला का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई भी दी।
मा0 केंद्रीय ने कहा कि निश्चित रूप से यह कार्य आसान नहीं होता है आप सभी बच्चों को अपने एकेडमिक कोर्स पूरा करने के बाद अच्छी कंपनी में प्लेसमेंट मिल जाए, इसके लिए विभाग ने एक बहुत बड़ा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जॉब सीकर और जॉब प्रोवाइडर दोनों को साथ लाना यह सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है और इसके लिए हमारे पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट ने कदम आगे बढ़ाया है और बहुत से छात्र-छात्राएं आज यहां पर आए हैं उनको अलग-अलग कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही सफल कोशिश है और जैसे-जैसे यह प्रक्रियाएं आगे बढ़ेगी तो इसमें और भी गुणात्मक सुधार होता जाएगा।
उन्होंने कहा कि आप मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अक्सर कहते हैं कि दुनिया तेजी से बदल रही है, प्रतिदिन कुछ ना कुछ नया हो रहा है और जब प्रतिदिन कुछ नया हो रहा है तो हमें भी उसे बदलते हुए परिवेश में अपने आप को नई परिस्थितियों में उसके अनुसार अपने आप को भी तैयार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब आप अलग-अलग कंपनियों में कार्य की शुरुआत करेंगे तो यह आपके लिए एक नई यात्रा का प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि आप सभी पहली बार एक नई दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। इससे पहले आप सभी अपने इंस्टिट्यूट में थे आप सभी छात्र पढ़ाई कर रहे थे, सीख रहे थे किंतु पहली बार आपको नए वातावरण में प्रवेश करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा दीक्षा के दौरान आपने जो भी अपने शिक्षकों से सीखा, उसे आप सभी  को व्यवहारिक जीवन में लाना है। इसमें भी आपको एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
मा0 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रतिदिन आपके समक्ष नई-नई चुनौतियों का सामना करना होगा और उससे हमें घबराना नहीं है बल्कि यह समझना है कि आपके लिए सीखने का दौर चल रहा है और आपको अधिक से अधिक सीख सकते हैं इस पर हमेशा आपका ध्यान होना चाहिए क्योंकि आपके जीवन की अगले 10 से 20 वर्ष जो हैं, वह बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसलिए मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं की ठहरा हुआ पानी आप सभी ना बने सभी बहता हुआ पानी बने और यह आप तभी कर पाएंगे जब आप प्रतिदिन कुछ ना कुछ नया करेंगे। आप सभी युवा हैं, आप सभी के अंदर बहुत अधिक ऊर्जा है, नई सोच है। उन्होंने कहा कि अभी आपके लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है आपको हमेशा इसी बात पर ध्यान केंद्रित करना है अधिक से अधिक सीखें, प्रतिदिन कुछ नया सीखें नया करें, जितना आप अपग्रेडेशन करेंगे उतना ही बेहतर आपका भविष्य होगा और यह सब चीजें आपको तभी मिलेगी जब बदलती हुई दुनिया के साथ कदमताल करके आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि युवाओं का भविष्य उज्जवल हो और इसके लिए हर तरीके का वातावरण बनाने का कार्य हमारी सरकार के द्वारा किया जा रहा है और यह कार्य राज्य के अंदर ही नहीं बल्कि देश के अंदर कोने-कोने में किया जा रहा है, क्योंकि हमने जो एक बड़ा सपना देखा है कि अगले 25 वर्षों में हमें भारत को विकसित भारत बनाना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत हमारे युवा ही बना सकते हैं जिनके पास ऊर्जा है, संतुलित दिमाग है, कुछ कर गुजरने का जज्बा है, जोश है।
रोजगार मेला में देश भर की 24 कंपनियों ने भाग लिया। युवाओं के लिए इन कंपनियों में 180 से ज्यादा पदों पर नौकरियां दी गईं। ये कंपनियां अलग-अलग क्षेत्र की हैं और इनमें हर वर्ग और हर क्षेत्र में काम किए हुए युवाओं को रोजगार मिलेगा।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, संयुक्त निदेशक तब्जमुल अफजाल, एवं शोध विकास निदेशक एफ.आर खान, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, आईटीआई प्रधानाचार्य गण लवकुश कुमार, बसंत लाल प्रभाकर तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान  उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए