(राहुल गुप्ता)मीरजापुर जनपद अदलहाट थाना क्षेत्र के अचीतपुर पुरैनी मे कम्पोजिट विद्यालय पुरैनी में गुरुवार की रात अज्ञात शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया। विद्यालय के शिक्षको द्वारा गुरुवार को UP112 नारायनपुर चौकी पर तहरीर देकर कारवाई की मांग की गई। शुक्रवार को शिक्षण कार्य हेतु निर्धारित समय पर विद्यालय के शिक्षक पहुंचे तो देखा कि विद्यालय की दीवारी पर लगे पानी की पाइप लाइन व बाथरूम को तोड़कर अंदर आकर तोड़फोड़ किया। अराजक तत्वों द्वारा विद्यालय परिसर में शराब पीकर दारू बोतल भी फोड़कर इधर उधर फेका गया है। शिक्षको ने चौकी पर तहरीर देकर शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। जिससे विद्यालय में रखे सामानों की सुरक्षा हो सके।
स्कूल में जबरदस्त तोड़-फोड़ करने का मामला सामने आया है। स्कूल में गुरुवार आधी रात को हुई तोड़फोड़ की घटना के बारे में ग्राम प्रधान से शिक्षा विभाग को सुबह जानकारी हुई जिसके बाद ग्राम प्रधानपति चंदन चौरसिया व UP112 साथ मौके पर पहुंचकर स्कूल में हुई तोड़फोड़ का जायजा लिया। स्कूल में कंप्यूटर रूम से लेकर प्रिंसिपल के ऑफिस सहित स्कूल कैंपस में करीब 60 से अधिक गमले और वाटर की टूटियां व पानी की टंकी तोड़े जाने की तस्वीरें सामने आई हैं।
स्कूल के प्रिंसिपल बिन्दबाला ने बताया कि स्कूल में रात को काफी तोड़फोड़ हुई है और इसमें स्कूल के बाथरूम दरवाजा गमला व गन्दगी व शराब की बोतले भी मिली व कई जगहों की दीवाल भी तोड़ा गया है क्लास रूम को भी तोड़ा गया है, इसके अलावा स्कूल में,गमले और वाटर पाइप व पानी की टंकी टूटियां सहित काफी सामान में तोड़फोड़ की गई है हमने तोड़े गए पूरे सामान की लिस्ट बनाकर एक लिखित शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई है जिस पर एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है।
स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया गांव निवासी अज्ञात लोगों ने ही स्कूल में घुसकर यह तोड़फोड़ मचाई है। हालांकि यह भी जांच का विषय है और पुलिस स्कूल की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत पर आगामी कार्रवाई कर रही है।

