मदन मोहन नौगढ़ चंदौली : वनांचल क्षेत्र नौगढ़ की बेटी वंदना चौहान का जूनियर बालिका राज्य स्त्री कुश्ती प्रतियोगिता वाराणसी की टीम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ
वंदना चौहान पुत्री संजय चौहान देव खत ग्राम पंचायत की रहने वाली है जूनियर बालिका राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन हुआ है। वंदना बहुत ही साधारण परिवार से है जो खेलो इंडिया द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में स्थापित सेंटर पर श्री अशोक सोनकर कोच की देखरेख में तैयारी करती है।

सिगरा स्टेडियम मैं हुए ट्रायल में वंदना का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए वाराणसी की टीम में हुआ है। 10 से 12 फरवरी मऊ में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभा करेगी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुनील कुमार, युवक मंगल दल ब्लॉक अध्यक्ष सुहेल खान, अजय प्रताप कोल , अनिल यदुवंशी तथा अन्य लोगों सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

