
(प्रवीण तिवारी)अम्बेडकर नगर।अटेवा पेंशन बचाओ मंच अम्बेडकरनगर का पुरानी पेंशन बहाली हेतु एक सम्मेलन नगर के शशांक होटल में हुआ जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष NMOPS/प्रदेश अध्यक्ष अटेवा विजय कुमार बन्धु रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेशीय मंत्री संजय उपाध्याय व मण्डल अध्यक्ष संदीप पटेल ने किया। इस सम्मेलन में हज़ारों की संख्या में कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया, बन्धु ने कहा पेंशन एक सामाजिक सुरक्षा है, यह संविधान के द्वारा कर्मचारियों को दी गई संजीवनी है, पुरानी पेंशन बहाल न करना कर्मचारियों का अपमान है, देश की जनता का अपमान है, विजय बन्धु ने कहा कि इतनी अधिक संख्या का सम्मेलन में आना जिला संयोजक राम बली त्रिशरण की कार्यकुशलता, अनुभव और संगठन संयोजन शक्ति का परिणाम है। इस आन्दोलन को जनांदोलन बनाने के लिए सभी विभागों के संगठनों का सहयोग लिया जायेगा, निजीकरण अमीरों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीबों के साथ किया जाने वाला षणयंत्र है। कर्मचारी सरकारी योजनाओं को जी जान से लगकर कोरोना जैसी महामारी में भी जनता तक पहुंचाया, 60 से 62 वर्ष तक का अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ देश की सेवा में दिया, बदले में सरकार वृद्धावस्था में बेसहारा, लाचार मरने के लिए लावारिस छोड़ दिया।अटेवा के प्रदेशीय मंत्री डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जिस प्रकार सरकार ने पुरानी पेंशन का निजीकरण करके सरकारी कर्मचारियों को एनपीएस का झुनझुना पकड़ा दिया है। उसी प्रकार सरकारी नौकरियों का भी निजीकरण हो रहा है जो आने वाले समय में देश के लिए घातक साबित होगा। इसलिए अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश एनपीएस के साथ-साथ निजीकरण का भी पुरजोर विरोध करता है। जिला संयोजक राम बली त्रिशरण ने कहा कि एनपीएस बहुत बड़ा घोटाला है कर्मचारियों के 4से 5 वर्ष तक के अंशदान अब तक प्रान में जमा नही है सरकार का इस पर कोई नियन्त्रण नही है। मण्डल अध्यक्ष संदीप पटेल ने कहा एनपीएस एक धोखा है, बदलो इसको मौका है। प्रदेश सलाहकार राकेश रमन ने कहा तीर से न तलवार से पुरानी पेंशन बहाल होगी वोट के प्रहार से। प्रदेश मंत्री संजय उपाध्याय ने कहा.यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाली नही करेगी तो वोट की चोट से ops बहाल करवाना है।यह लड़ाई बढ़ी और कठिन है परन्तु हम सबको को विश्वास अपने नेतृत्वकर्ता श्री विजय कुमार बन्धु पर है क्योकि इतना शानदार नेतृत्व, विजनरी व संघर्षशील हम सबके अध्यक्ष जी है।जिनके निर्देशन मे पूरा देश आन्दोलित है अपने हक व हुकूक के लिए । इस अवसर पर सिया राम वर्मा को जिला सहसंयोजक के पद पर मनोनीत किया गया। जिला आई टी सेल प्रभारी श्याम भूषण सोनी ने बताया कि NMOPS और ATEWA की जो भी अब तक की उपलब्धियां रहीं है उनमें सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों का योगदान रहा है जिस कारण हम सभी कर्मचारीगण अपनी बात सीधे शासन, प्रशासन और आमजनता तक पहुंचा पाते है। हमे इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म का ज्यादा से ज्यादा उपयोग अपने संघर्ष OPS की बहाली के लिए करना चाहिए। जिला महामंत्री धमेंद्र यादव ने कहा कि अबकी बार सभी शिक्षक कर्मचारी वोट फॉर ops के नारे को बुलंद करेंगे और आने वाले 2024 के लोकसभा के चुनाव में सरकार को अपनी शक्ति का एहसास करा देंगे । इस अवसर पर लखनऊ के जिला संयोजक सुनील कुमार वर्मा, मण्डल पर्यवेक्षक रमेश चंद्र त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री विजय प्रताप बूढनपुरी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनोद मौर्य, जिला संगठन मंत्री डॉ अरविन्द यादव, अरूण वर्मा, ताजदार खान, जिला मीडिया प्रभारी शशि मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष अनुज वर्मा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, जिला आई टी सेल प्रभारी श्याम भूषण सोनी, जिला सहसंयोजक वीरेन्द्र वर्मा, सिया राम वर्मा, ब्लॉक संयोजक अकबरपुर डॉ रंजीत हिंदुस्तानी, ब्लॉक संयोजक बसखारी आशुतोष वर्मा, तरन्नुम खातून, ब्लॉक संयोजक भियांव विनोद मौर्य, ब्लॉक संयोजक जलालपुर अजीत यादव, ब्लॉक संयोजक जहांगीरगंज शिवाकांत सिंह यादव, ब्लॉक कटेहरी संरक्षक लालजी वर्मा,ब्लॉक संयोजक रामनगर राना प्रताप मौर्य, ब्लॉक संयोजक टांडा शैलेन्द्र शशि, महिला विंग सुनीता वर्मा, खुशबू वर्मा, डॉ स्नेहलता, सविता गुप्ता, सीमा राजभर, अनीता चौधरी, रश्मि वर्मा, परशु राम कश्यप, ओम प्रकाश यादव, उमेश चंद वर्मा, राजेश अनुज यादव, दिलीप कुमार, उमेश कुमार, अमित वर्मा, वैरागी यादव, गुलाब चंद, संजय वर्मा सहित हज़ारों की संख्या में पेंशन विहीन शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

