
(नसीम सिद्दीकी)कोन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में तथाअपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोन लक्ष्मण पर्वत द्वारा गठित टीम वरिष्ट उप निरीक्षक रविंद्र प्रसाद, उप निरीक्षक वंशराज यादव मय हमराह हेड कांस्टेबल संजय चौहान, कांस्टेबल रमेश कुमार कांस्टेबल, सचिन यादव द्वारा तीन नफर अभियुक्त चमन कहार पुत्र अलियार, संजय कहार पुत्र अलियार, समस्त निवासी कचनरवा टोला निरूयादामर एवं गुल्लू पुत्र विफन निवासी हर्रा टोला रोपाडण्डी से विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया वहीं पर प्रभारी निरीक्षक कोन द्वारा जांच पत्र के दौरान शांति भंग करने की दृष्टिगत रखते हुए पांच नफर अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र राधेश्याम यादव, पिंटू पुत्र रामवृक्ष, विशेश्वर पुत्र राधेश्याम, देव कुमार पुत्र स्वर्गीय लाला, अनोद कुमार पुत्र रामवृक्ष समस्त निवासी चकरिया को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया गिरफ्तार करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक कोन लक्ष्मण पर्वत सहित उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी चकरिया, हेड कांस्टेबल शमशेर यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह चौकी चकरिया, कांस्टेबल महफूज अली चौकी चकरिया एवं कांस्टेबल शशिकांत सरोज चौकी चकरिया मौजूद रहे ।

