एक तरफ जहां हम महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करते हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से रूह कंपा देने वाली एक तस्वीर सामने आई है

(तौसीफ अहमद)मीरजापुर : के विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव का है, जहां एक बेबस महिला, हुमा फातिमा, अपनी और अपनी मासूम बेटी की जान बचाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। हुमा फातिमा का आरोप है कि उसके पति सऊदी अरब में मजदूरी करते हैं। पीछे से उसके जेठ और जेठानी ने न केवल उसे घर से निकाल दिया, बल्कि मकान पर कब्जा कर लिया है। लेकिन जुल्म यहीं नहीं रुका… आरोप है कि मुंबई में बैठा विपक्षी उसे फोन पर जान से मारने और उसकी इज्जत लूटने की धमकी दे रहा है।
पीड़िता का कहना है कि जब वो पुलिस के पास गई, तो उसे वहां से भी खाली हाथ लौटा दिया गया। आज ये मां-बेटी खौफ के साए में अपना घर छोड़कर किराए के मकान में छिपने को मजबूर हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या एक महिला को इंसाफ पाने के लिए किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार करना होगा?हुमा फातिमा ने अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। देखना होगा कि खाकी इस बेबस महिला को उसका हक और सुरक्षा कब तक दिला पाती है।

ये भी पढ़िए