सोनभद्र। विण्ढमगंज थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्लू) के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में विण्ढमगंज पुलिस ने न्यायालय दुद्धी, सोनभद्र से जारी एनबीडब्लू की तामिला करते हुए मु0अ0सं0 1134/22 तथा धारा 323, 504 आईपीसी से संबंधित वारंटी जय कुमार उर्फ डब्बू पुत्र कन्हाई, निवासी मेदनीखाड़, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। उसकी उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामधनी सिंह, हेड कांस्टेबल महफूज अली, कांस्टेबल फिरोज अहमद तथा महिला कांस्टेबल साक्षी सिंह शामिल रहे।

