नाबालिक को बहला-फुसला के भगाने व धमकी के अभियोग में युवक गिरफ्तार

मिर्जापुर।थाना को0देहात पर 8 फरवरी को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला –फुसला के भगाने व धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मुकदमा व विभिन्न धारा बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी को0देहात को निर्देश दिये गये।उक्त निर्देश के अनुक्रम में गुरुवार को उप निरीक्षक भरत लाल पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त निखिल प्रजापति पुत्र राजकुमार प्रजापति निवासी ग्राम नकहरा थाना को0देहात को अंतर्गत विभिन्न धारा बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायाल/जेल भेजा गया ।

ये भी पढ़िए