रोमांचक मुकाबले में 3 रनों से मऊ ने सिवान कों हराया 112 रन बनाने पर मऊ के कुलदीप कों मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला

मऊ बनाम भभुआ के बीच होगा गुरुवार कों क्रिकेट

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी) दुद्धी सोनभद्र : 39 वें टाउन क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन में बुधवार को सिवान और मऊ के बीच क्रिकेट का टॉस सिवान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी मऊ की टीम ने 10 विकेट खोकर निर्धारित 19.1 ओवर में कुल 232 रन बनाएं। जिसमें कुलदीप ने 11 छक्को और 10 चौकों की मदद से टीम के लिए सर्वाधिक 112 रन बनाएं। द्वितीय पाली में सिवान की टीम मऊ द्वारा निर्धारित लक्ष्य 232 के सापेक्ष सिवान की टीम 6 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 229 रन बनाकर आउट हों गई. सिवान के बिट्टू ने अपनी टीम के लिए 10 चाको और 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 100 रन का शतक बनाया । परंतु रोमांचक मैच में 3 रनों से हार का सिवान की टीम कों मुँह देखना पड़ा। निर्णायक अंपायर की भूमिका में इकबाल कुरैशी व सफीउल्लाह खान रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भाजपा जिला मंत्री दिलीप पांडेय के कर कमलों द्वारा मऊ के कुलदीप कुमार को दिया गया। मौके पर टाउन क्रिकेट क्लब के सुमित सोनी सचिव रजत राज, संदीप गुप्ता, सोनू सोनी मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए