मदन मोहन, चंदौली। श्री पंचदेव मंदिर, देवखत में भारतीय जनता पार्टी नौगढ़ मंडल की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री अरविंद कुमार तिवारी ने किया।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं नौगढ़ मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्या ने कार्यकर्ताओं को यात्रा के सफल आयोजन के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। युवाओं, महिलाओं तथा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों सहित विभिन्न वर्गों को राष्ट्रभक्ति के इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया।
बताया गया कि ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ 10 से 12 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। यात्रा राजकीय महाविद्यालय, नौगढ़ से प्रारंभ होकर ब्लॉक सभागार, नौगढ़ तक निकाली जाएगी।
इस दौरान मंडल महामंत्री अखिलेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राम वृक्ष कोल, मीडिया प्रभारी अमरजीत अग्रहरि, शक्ति केंद्र संयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रामजी केसरी, शक्ति केंद्र संयोजक संत कुमार पांडे, बूथ प्रभारी मुलायम यादव, बूथ अध्यक्ष सुदर्शन एवं विरेन्द्र चौहान सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

